रामनवमी त्योहार को लेकर सभी विभाग अलर्ट मोड पर है। खासकर बिजली विभाग ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। रामनवमी के मद्देनजर विभाग ने कंट्रोल रूम का गठन किया है। यह कंट्रोल रूम स्काडा सेंटर में काम करेगा।
लालपुर- कोकर चौक मुख्य मार्ग पर जल्द ही लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। क्योंकि, यहां सड़क के दोनों ओर लगने वाली दुकानों को नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट कराया जाएगा। मालूम हो कि रांची नगर निगम की ओर से कोकर डिस्टलरी पुल के पास वेजिटेबल मार्केट का
राजधानी के झिरीवासियों के लिए राहत की खबर है। अब झिरी में कचरे के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि, वहां डंप कचरे से बायो गैस बनाने के लिए केंद्रीय प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दो प्लांट लगाने की स्वीकृति दे दी है। बताते चलें कि पहले फेज में प्रतिदिन 150 टन क
श्रीरामनवमी शोभायात्रा में निकाले जाने वाले बड़े-बड़े महावीरी पताके के कारण गुरुवार को शहर में बिजली गुल रहेगी। बिजली दिन के 1 बजे से ही काट दी जाएगी। इसके बाद बिजली जब तक शोभायात्रा में शामिल सभी जुलूस अपने-अपने क्षेत्र वापस नहीं पहुंच जाएगी तब तक बिजली
झारखंड और बिहार के बीच 25 अप्रैल से देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत दौड़ने लगेगी। झारखंड की राजधानी रांची से सुबह 7.30 बजे ये ट्रेन बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना होगी। इसकी घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। ट्रेन परिचालन को लेकर रेलवे क
राजधानी में रामनवमी के अवसर पर शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से तपोवन मंदिर आने वाले रामभक्तों को निशुल्क उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने नगर निगम के पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।
रांची जिला बल के 17 इंस्पेक्टर को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्हें छह सप्ताह का प्रशिक्षण देने को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल डीएसपी में प्रोन्नति से पहले छह सप्ताह का प्रशिक्षण कराए जाने के लिए रांची जिला बल के 17 इंस्पेक्टर को दो
रामनवमी को लेकर निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का जायजा रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार लिया। यहां मंदिर समिति के सदस्यों से मिलकर तैयारियों की जानकारी ली।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मोहम्मद फैजल के संसद की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। सुप्रीप कोर्ट में सुनवाई से पहले ही लोकसभा सचिलालय ने लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की सदस्यता बहाल कर दी है। 29 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर द
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को 1994 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का से मंगलार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। पहले दिन सोमवार को 10 घंटे तक पूछताछ हुई थी। वहीं, दूसरे दिन करीब 11 घंटे तक पूछताछ होती रही। रात करीब 10.30 बजे ईडी ने
राज्य में बालू के अवैध खनन और उठाव की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। इसको लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ा निर्देश दिया। कहा, सरकार यह सुनिश्चित करे कि राज्य में कहीं भी बालू का अवैध खनन या उठाव नहीं हो
चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब रांची के सदस्यगणों ने मुलाकात कर पूजा कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।